भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरे पेड़ की जड़ में / स्वाति मेलकानी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:48, 26 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हरे पेड़ की जड़ में
     थोड़ा नजदीक से
     देखा था एक दिन
     मिली कुछ सूखी पत्तियाँ
     सड़ी घास
     मरे कीड़े
     और काली मिट्टी।
     हरा जैसा कुछ नहीं था
     हरे पेड़ की जड़ में।