Last modified on 4 जुलाई 2017, at 13:47

हवा आओगी / रामनरेश पाठक

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:47, 4 जुलाई 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हवा आओगी
बाहों में ?
अव सिमटोगी
प्राणों में ?
गीत स्वर में
सध जाओगे ?
मीत मरू से
लग पाओगे ?
छाँव सूरज को
चूमेगी ?
नाव झंझा से
खेलोगी ?
धरती नभ को भी छू लोगी, जकड़ोगी ?
परती श्रम को भी सोखोगी ?
नहीं, !
नहीं. !!
नहीं. !!!