भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हवाओं में दीपक जलाए हुए हैं / अनिरुद्ध सिन्हा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 13 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हवाओं में दीपक जलाए हुए हैं
हथेली में उसको छुपाए हुए हैं

उठाए हुए हाथ में एक पत्थर
फ़लक पे निगाहें टिकाए हुए हैं

कमी कुछ तो होगी तेरे आँसुओं में
जो तुझसे ये दामन बचाए हुए हैं

सभी ग़लतियाँ मुँह चिढ़ाने लगी हैं
नज़र अपनी ख़ुद से चुराए हुए हैं

हमें क्या ग़रज़ है सियासत से यारो
अलग अपनी दुनिया बसाए हुए हैं