भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाइकु.1 / सुभाष नीरव

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:52, 28 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष नीरव |संग्रह=हाइकू 2009 / गोपाल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(१)
राह न सूझे
संकट की घड़ी में
रब सूझता।

(२)
दुख अपना
सुख तो लगता है
इक सपना।

(३)
मासूम हँसी
हर ले आदमी की
थकान सभी।

(४)
यादों के पंछी
अतीत के वन में
हैं विचरते।

(५)
प्रेम छुअन
सिहरा गई कैसे
तन औ’ मन।