भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाइकु / सुधा गुप्ता

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:03, 18 मई 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1
जोगी वे पत्ते
पेड़ों के घर छोड़
निकल पड़े ।
2
प्यार से सेया
पंख आते ही उड़े
खाली है नीड़ ।
3
जपा कुसुम
खिले , दहके , झरे
तुम न फिरे ।
4
कुनमुनाया
बादल के कन्धे पे
उनींदा चाँद ।
5
वर्षा रानी का
सतरंगी दुपट्टा
नभ अटका ।
6
गाल दहके
किशोरी कनेर के
पाँव बहके