भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिंद के बहादुरो / रामावतार त्यागी

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:19, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामावतार त्यागी |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिंद के बहादुरो, शूरवीर बालको
थाम लो सँभालकर देश की मशाल को!

अंधकार का गरूर आन-बान तोड़ दो
बालको, भविष्य के लिए मिसाल छोड़ दो,
दो नई-नई दिशा वर्तमान काल को!

देश माँगता कि खून से रँगा गुलाब दो
तुम उठो सिपाहियो शत्रु को जवाब दो,
झूम-झूमकर मलो युद्ध के गुलाल को!

दूर तक जमीन पर शानदार जय लिखो
तुम विशाल सिंधु पर जय लिखो, विजय लिखो,
तोड़ दो पिशाच के तुम हरेक जाल को!