भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिंदुस्तानी औरत / शिव ओम अम्बर

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:49, 19 जून 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें

हिंदुस्तानी औरत यानी
घर भर की खातिर क़ुर्बानी
गृहलक्ष्मी पद की व्याख्या है
चौका चूल्हा रोटी पानी

रुख़सत करने में रज़िया को
टूट गए चाचा रमजानी
आँचल में अंगारे भरके
पीहर लौटी गुड़िया रानी

क़त्ल हुआ कन्या भ्रूणों का
तहज़ीबें देखी बेमानी
निर्धन को बेटी मत देना
घट घट वासी अवढर दानी