भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

है दुश्मन ज़माना नई बात है क्या / आकिब जावेद

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:13, 29 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आकिब जावेद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये दिल आशिकाना नई बात है क्या
है दुश्मन ज़माना नई बात है क्या।

सदा देता रहता है ताने ज़माना
यूँ मुझको सताना नई बात है क्या।

नज़र से गिराना गिरा के उठाना
सितम है पुराना नई बात है क्या।

नज़र कह रही है मुहब्बत है हमसे
यूँ दिल में छिपाना नई बात है क्या।

बड़ा लुत्फ़ आता ज़माने में उनको
रुला के हँसाना नई बात है क्या।

मिले दर्द जितने ज़माने में हमकों
वो सबको सुनाना नई बात है क्या।

मुहब्बत फ़रेबी मुहब्बत पहेली
निगाहें चुराना नई बात है क्या।