भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होली पिचकारी-15 / नज़ीर अकबराबादी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:58, 20 मार्च 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हाँ इधर को भी ऐ गुंचादहन<ref>कली जैसे सुन्दर और चोटे मुँह वाली</ref> पिचकारी ।
देखें कैसी है तेरी रंगबिरंग<ref>रंग फेंकने वाली रंग बिरंगी</ref> पिचकारी ।।१।।

तेरी पिचकारी की तक़दीद<ref>स्वागत में</ref> में ऐ गुल हर सुबह ।
साथ ले निकले है सूरज की किरण पिचकारी ।।२।।

जिस पे हो रंग फिशाँ<ref>रंग छिड़का हुआ</ref> उसको बना देती है ।
सर से ले पाँव तलक रश्के चमन<ref>बगीचे की ईर्ष्या की पात्र</ref> पिचकारी ।।३।।

बात कुछ बस की नहीं वर्ना तेरे हाथों में ।
अभी आ बैठें यहीं बनकर हम तंग<ref>समान, पिचकारी के समान</ref> पिचकारी ।।४।।

हो न हो दिल ही किसी आशिके शैदा<ref>आशिक होनेवाले का, मुग्ध आशिक का</ref> का 'नज़ीर' ।
पहुँचा है हाथ में उसके बनकर पिचकारी ।।५।।

शब्दार्थ
<references/>