भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होली है भाई होली / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

होली है भाई होली है
नाचों, कूदो धूम मचाओ।
होली है भाई होली है
तरह-तरह के रंग मंगा लो
होली है भाई होली है
रंग अबीर उड़ाओ जी भर
होली है भाई होली है

गुजिया खाओ मीठी-मीठी
होली है भाई होली है
ठंडाई कुल्हड़ में पियो
होली है भाई होली है

रंग चलाओं पिचकारी से
होली है भाई होली है
मित्रों से फिर गले मिलो तुम
होली है भाई होली है

सबसे प्रेम करा होली में
होली है भाई होली है।