भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहूँ कोकिलाली, कहूँ कै पुकारैं / शृंगार-लतिका / द्विज

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भुजंगप्रयात
(परिपूर्ण ऋतुराज का प्रकाश रूप से वर्णन)

कहूँ कोकिलाली, कहूँ कै पुकारैं । चकोरौ कहूँ सब्द ऊँचे उचारैं ॥
कहूँ चातकी सातकी-भाव लीन्हैं । जकी-सी, चकी-सी, चहूँ चित्त दीन्हैं ॥१९॥