भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोशी आँचल / एस. मनोज

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोशी कमला नदी का देखो
जाल यहां है फैला सा
रेणु की धरती को देखो
आँचल इसका मैला सा

बाढ़ की विपदा यहां है आती
जीवन सबका नरक बनाती
जल ही जीवन नहीं है भैया
जब उफनाती कोशी मैया

जल ही जल चहुँओर है रहता
घर आंगन सब जल में बहता
फिर होता राहत का खेल
लूटपाट का रेलम पेल
दिल्ली पटना भाग्य विधाता
जय हो सेवक जय हो दाता।