भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देह / सन्दर्भ सूची / शरद कोकास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लम्बी कविता 'देह' में आए नामों, व्यक्तियों, स्थानों, और घटनाओं की सन्दर्भ सूची

  1. डी ऑक्सी राइबो न्यूक्लिइक एसिड- देह की जीवित कोशिकाओं के गुणसूत्रों में पाए जाने वाले तंतुनुमा अणु या डी एन ए.
  2. बेबीलोन – प्राचीन मेसोपोटामिया सभ्यता का एक प्रसिद्ध शहर।
  3. कुरुश – ई.पू.576 में पर्शिया का सम्राट सायरस द ग्रेट, ईरान की सम्राज्ञी टामरिस ने प्रतिशोध में जिसका सर काटकर खून से भरे मर्तबान या चमड़े के थैले में डुबो दिया था।
  4. ह्वांगहो – चीन की पीली नदी जिसके किनारे अनेक कब्रें मिली हैं।
  5. ट्राय – होमर के महाकाव्य 'इलियड' में वर्णित यूनान का प्रसिद्ध नगर जहाँ के राजकुमार पैरिस द्वारा स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण किया गया फलस्वरूप भयंकर युद्ध हुआ।
  6. आल्प्स – यूरोप की बारह सौ किलोमीटर लम्बी पर्वत श्रंखला जो फ़्रांस, जर्मनी, इटली, स्वित्ज़रलैंड जैसे देशों से होकर गुजरती है।
  7. कर्बला – इराक की राजधानी बगदाद से 100 कि।मी।उत्तर पूर्व में एक क़स्बा जहाँ 680 ईसवी में हजरत पैगम्बर के नवासे इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत हुई.
  8. सिकंदरिया – ई.पू.331 में सिकंदर द्वारा मिस्त्र में बसाया शहर।
  9. समरकंद – तुर्की मंगोल बादशाह तैमूर द्वारा स्थापित शहर।
  10. गैस चेंबर – हिटलर के प्रसिद्ध गैस चेंबर।
  11. तुर्कमान गेट – दिल्ली की वह मशहूर जगह जहाँ अप्रेल 1976 में इमरजेंसी के दौरान झुग्गियों को हटाने के लिए बुलडोज़र चलाये गए थे और विरोध करने वालों की हत्या कर दी गई थी।
  12. नरोड़ा पाटिया – अहमदाबाद की वह जगह जहाँ 2002 के दंगों में हजारों लोग मारे गए.
  13. तंदूर कांड – दिल्ली का नैना साहनी हत्याकांड जिसमे उसे मारकर उसकी देह के टुकड़े टुकड़े कर उसे तंदूर में जला दिया गया था।
  14. खूनी दरवाज़ा – हत्याओं के लिए प्रसिद्ध दिल्ली का वह ऐतिहासिक स्थल जहाँ शाह ज़फर के बेटों को मारा गया, अभी दिसम्बर 2002 में तीन युवकों द्वारा एक मेडिकल छात्रा के बलात्कार के बाद इसे बंद किया गया।
  15. अन अल हक़ – अर्थात 'मैं ही परम सत्य हूँ'।ईरान के सूफी संत मंसूर अल हल्लाज़ को इन शब्दों को कहने के जुर्म में ईश्वर को सत्य का पर्याय मानने वालों द्वारा 922 ईसवी में सलीब पर लटका दिया गया था।
  16. शरीर माद्यम खलु धर्म साधनम – शरीर धर्म पालन का सर्वश्रेष्ठ साधन है।
  17. जे बी एस हाल्डेन – पृथ्वी पर निर्जीव रसायनों की पारस्परिक क्रिया से जीवन के उद्भव का सिद्धांत प्रतिपादित करने वाले ब्रिटिश भारतीय वैज्ञानिक।
  18. ओपेरिन – प्रथम जीव की उत्पत्ति निर्जीव से तथा बाद के जीव की उत्पत्ति जीव से हुई, इस सिद्धांत के जनक रुसी वैज्ञानिक।
  19. हरगोबिन्द खुराना – कोशिकाओं में जेनेटिक कोड की खोज व शोध सिंथेसिस ऑफ़ डी एन ए के लिए वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक।
  20. मन रब्ब का, मा दीनो का – अरबी का एक वाक्य। एक मान्यता के अनुसार मृत देह को जब कब्र में उतारा जाता है तो यह माना जाता है कि फ़रिश्ते उससे दीन और ईमान के बारे में सवाल करेंगे जिसके अनुसार उसे जन्नत में स्थान प्राप्त होगा।
  21. आख़िरत – कुरान शरीफ़ के अनुसार आख़िरत (क़यामत) के दिन जब दुनिया नष्ट हो जाएगी कब्र में दफनाई गई देहों की आत्माओं को न्याय प्रक्रिया से गुजरते हुए उनके कर्मों के अनुसार जन्नत या जहन्नुम में स्थान दिया जायेगा।
  22. इंजील – ईसाईयों के धर्मग्रन्थ बाइबिल के लिए प्रयुक्त शब्द। आदम और हव्वा को दैहिक सुख की सज़ा के बतौर स्वर्ग से निष्कासित किया गया था।
  23. तोरैत-हज़रत – मूसा को ईश्वर द्वारा प्रदत्त यहूदियों का धर्मग्रन्थ।
  24. हूरो गिलमाँत – इस्लामिक मान्यता के अनुसार परियाँ और वे बालक जो बहिश्त में धर्मात्माओं की सेवा और भोग के लिए रहते हैं।
  25. पुल सिरात – इस्लामिक मान्यता के अनुसार जन्नत और दोज़ख के बीच बाल से भी बारीक एक पुल जिसे सफलता पूर्वक पर कर लेने पर ही देह जन्नत में पहुँचती है।
  26. लास वेगास, बैंकाक – जुआ, खानपान, दैहिक सुख के लिए प्रसिद्ध शहर।
  27. धारावी – एक लाख से ज़्यादा आबादी वाली मुंबई की प्रसिद्ध झोपड़पट्टी.
  28. स्पार्टकस – ग्रीस का प्रसिद्ध दास योद्धा जिसने 71 ई.पू। में दासता के विरुद्ध संघर्ष किया।
  29. वेलेंटाइन – प्रारम्भिक इसाई संतों के नाम जिनका सम्बन्ध प्रेम और शहादत से है।