भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पद 41 से 50 तक / पृष्ठ 3

Kavita Kosh से
(पद 41 से 50 तक / तुलसीदास/ पृष्ठ 3 से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद 45 से 46 तक



(45)

श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन
हरण भवभय दारूणं।

नवकंज लोचन ,कंज-मुख ,
कर-कंज पद कंजारूणं।

कंदर्प अगणित अमित छवि,
नवनील नीरद सुंदरं।

पट पीत मानहु तड़ित रूचि शुचि
नौमि जनक सुतावरं।।

भजु दीनबंधु दिनेश
दानव-दैत्य-वंश-निकंदनं।

रघुनंद आनँदकंद कोशलचंद
दशरथ-नंदनं।।

सिर मुकुट कुंडल तिलक चारू
उदारू अंग विभुषणं।
 
आजानुभुज शर-चाप-धर,
संग्राम-जित-खरदूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर-
शेष-मुनि-मन-रंजनं।

मम हृदय कंज निवास करू,
कामादि खल दल गंजनं।।

(46)
 
श्रीराम सदा
राम जपु, राम जपु, राम जपु, राम जपु, राम जपु, मूढ़ मन, बार बारं।
सकल सौभाग्य-सुख-खानि जिय जानि शठ, मानि विश्वास वद वेदसारं।।

कोशलेन्द्र नव-नीलकंजाभतनु, मदन-रिपु-कंजहृददि-चंचरीकं।
जानकीरवन सुखभवन भुवनैकप्रभु, समर-भंजन, परम कारूनीकं।।

दनुज-वन-धूमधुज, पीन आजानुभुज, दंड-कोदंडवर चंड बानं।
अरूनकर चरण मुख नयन राजीव, गुन-अयन, बहु मयन-शोभा-निधानं।।

 वासनावृंद-कैरव-दिवाकर, काम-क्रोध-मद-कंज-कानन-तुषारं।ं
लोभ अति मत्त नागेन्द्र पंचाननं भक्तहित हरण संसार-भारं।।

केशवं, क्लेशहं, केश-वंदित पद-द्वंद्व मंदाकिनी-मूलभूतं।।
सर्वदानंद-संदोह, मोहपहं, घोर-संसार-पाथोधि-पोतं।।

शोक-संदेह-पाथोदपटलानिलं, पाप-पर्वत-कठिन-कुलिशरूपं।
संतजन-कामधुक-धेनु, विश्रामप्रद, नाम कलि-कलुष-भंजन अनूपं।।

धर्म-कल्पद्रुमाराम, हरिधाम-पभि संबलं, मूलमिदमेव एकं।
भक्ति-वैराग्य-विज्ञान-शम-दान-दम, नाम आधीन साधक अनेकं।।

तेन नप्तं, हुतं, दत्तमेवाखिलं, तेन सर्वं कृतं कर्मजालं।
येन श्रीरामनामामृतं पानकृतमनिशमनवद्यमवलोक्य कालं।
 
श्रवपच,खल, भिल्ल, यवनादि हरिलोकगत,
नामबल विपुल मति मल न परसी।
त्यागि सब आस, संत्रास, भवपास, असि निसित हरिनाम जपु दासतुलसी।।