भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सर्कस का शेर / सरला जैन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भागा जब सर्कस का शेर
की उसने जंगल की सैर।
मिला उसे गीदड़ मुँहजोर
उसने शीघ्र मचाया शोर।
सुनो शहर से आया जोकर
रिंग मास्टर का यह नौकर।
रहा न अब यह वन का राजा,
चलो बजाएँ इसका बाजा।
सुनकर शेर बहुत शरमाया,
फिर सर्कस में वापस आया।

-साभार: हीरोज क्लब पत्रिका, इलाहाबाद