भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हे दयालु ! ले शरण में / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 हे दयालू ! ले शरण में, मोहे क्यो बिसार् यो ।
 जुठे बेर सबरी के, पाय काज सार् यो ।। हे दयालू ...
 द्रोपदी की रखि लाज, कोरव दल गयो भाज।
 पांडवों की कर सहाय, अरजुन को उबार् यो ।।हे...
 रक्षक हो भक्तन का, किया संग संतन का ।
 तारन हेतु मुझको, तुम संत रूप धार् यो ।। हे...
 नरसी का भरा भात, विप्रन के श्रीकृष्ण नाथ ।
 दुष्टन को गर्व गार, रावण को मार् यो ।।हे दयालू ..
 शिवदीन हाथ जोडे, दुनियां से मुखः मोडे ।
 ध्रुव को ध्रुव लोक अमर, भक्त जानि तार् यो ।। हे...