Last modified on 20 मार्च 2011, at 00:28

पर्वत की घाटी का जल चंचल / ठाकुरप्रसाद सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:28, 20 मार्च 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पर्वत की घाटी का जल चंचल
झरने का दूध-धवल

एक घड़ा सिर पर ले
एक उठा हाथ में
मैं चलती, जल चलता साथ में
मेरी कच्ची कोमल देह पर
छलक-छलक गाता है छल छल छल
जल चंचल
झरने का दूध-धवल