Last modified on 29 अगस्त 2012, at 16:47

जाने कितनी कवितायें / संगीता गुप्ता

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:47, 29 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=प्रतिनाद / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जाने कितनी कविताएँ
अ़जन्मी रह गयीं
कितना कुछ रह गया
अनकहा

जानते - समझते
मगर अनचाहे
सहा सब
अघटित रखने का संताप
सारा अवसाद, क्षोभ, मान
बहता रहा मन से
देह तक
और मैं
साधती रही
स्वयं को
गहरे मौन में