Last modified on 20 सितम्बर 2012, at 19:27

हरि हैं राजनीति पढि आए / सूरदास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:27, 20 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} Category:पद <poem> हरि हैं राजनीत...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरि हैं राजनीति पढि आए.
समुझी बात कहत मधुकर के,समाचार सब पाए.
इक अति चतुर हुतै पहिलें हीं,अब गुरुग्रंथ पढाए.
बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी , जोग सँदेस पठाए.
ऊधौ लोग भले आगे के, पर हित डोलत धाए.
अब अपने मन फेर पाईहें, चलत जु हुते चुराए.
तें क्यौं अनीति करें आपुन,जे और अनीति छुड़ाए.
राज धरम तो यहै'सूर',जो प्रजा न जाहिं सताए.