Last modified on 1 जुलाई 2013, at 13:57

एक पीली शाम / शमशेर बहादुर सिंह

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:57, 1 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह }} {{KKCatKavita}} <poem> एक पी...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक पीली शाम
      पतझर का जरा अटका हुआ पत्ता
शान्त
मेरी भावनाओं में तुम्‍हारा मुखकमल
कृश म्‍लान हारा-सा
     (कि मैं हूँ वह
मौन दर्पण में तुम्‍हारे कहीं?)

     वासना डूबी
     शिथिल पल में
     स्‍नेह काजल में
     लिये अद्भुत रूप-कोमलता

अब गिरा अब गिरा वह अटका हुआ आँसू
सान्‍ध्‍य तारक-सा
      अतल में।

[1953]