Last modified on 14 अक्टूबर 2013, at 13:47

अंधेरे में घटना / प्रताप सहगल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:47, 14 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह=अंध...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अंधेरे में लिपटा आदमी हिलता
तो यह एक घटना होती
वह हिला
फिर भी घटना नहीं हुई।

वह खड़ा होता
तो घटना होती
वह खड़ा हुआ
फिर भी घटना नहीं हुई।

वह चलता
तो ज़रूर एक घटना होती
वह चला भी
फिर भी कोई घटना नहीं हुई।
हिलना, खड़ा होना और चलना
मात्र क्रियाएं हों
तो कैसे होगी घटना?