Last modified on 6 जनवरी 2008, at 06:12

गाओ वही गीत कल के / त्रिलोचन

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:12, 6 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन |संग्रह=सबका अपना आकाश / त्रिलोचन }} गाओ वही ग...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


गाओ वही गीत कल के


गाओ वही गीत कल के

प्राणों में चलके


फूल भरी डाल सा

लहर मन लेने लगे

और पेंग देने लगे

युग बनें पल के


सुर की तरंग में

अनेक रंग बह जायँ

एक रंग रह जाय

यहाँ वहाँ चल के


(रचना-काल -2-1-63)