Last modified on 27 नवम्बर 2015, at 03:57

गड़ौ है हिंडोला नौलख बाग में / ब्रजभाषा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:57, 27 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |रचनाकार=अज्ञात }} {{KKLokGeetBhaashaSoochi |भाषा=ब्रजभाष...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

गड़ौ है हिंडोला नौलख बाग में जी,
ऐजी जहाँ झूले कुँवरि निहाल।1।
लम्बे-2 झोटा दे रही ऊदा भाट की जी।
एजी कोई आय रही अजब बहार।2।
सात सहेली झूलें मिल संग में जी,
ऐजी कोई गावत राग मल्हार।3।
घुमड़ि 2 के बादल गरजते जी,
ऐजी कोई नहनी-नहनी पड़त फुहार।4।
रिम-झिम 2 मेहा बरसते जी।
ऐजी कोई सीरी-सीरी चलति बयारि।5।
कोकिल बैनी गावें कामिनी जी,
ऐजी कोई आनंद बढ़े अपार।6।
मोर पपीहा बोलत बाग में जी
ऐजी कोई कोयल रही है पुकार।7।
अधिक सुहावनो सावन मास है जी।
ऐजी जाकी शोभा अपरम्पार।8।