Last modified on 29 मई 2016, at 04:56

एक लम्बी दूरी / शुभा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:56, 29 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शुभा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक लम्बी दूरी
एक अधूरा काम
एक भ्रूण
ये सभी जगाते हैं कल्पना
कल्पना से
दूरी कम नहीं होती
काम पूरा नहीं होता
फिर भी दिखती है मंज़िल

दिखाई पड़ती है हँसती हुई
एक बच्ची रास्ते पर