Last modified on 16 फ़रवरी 2017, at 16:29

घर से निकली धूपो रानी / प्रकाश मनु

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:29, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घर से निकली धूपो रानी,
झटपट उसने छतरी तानी।
हँसकर बोली, बीबो धानी,
बड़ी ठंड है धूपो रानी,
फिर क्यों तुमने छतरी तानी?
जब गरमी में लू चलती हैं,
तब करती हो आनाकानी,
कभी न तुमने छतरी तानी।
क्यों करती इतनी मनमानी,
धूपो रानी, धूपो रानी!

कुढकर बोली, धूपो रानी,
जा-जा, जा-जा बीबो धानी।
मैंने अपनी छतरी तानी,
नहीं उधार की, बीबो धानी!
मैं जाती हूँ अपने रस्ते,
खूब करूँगी जी मनमानी।

कहकर चल दी धूपो रानी,
देख रही थी बोबो धानी।