Last modified on 12 सितम्बर 2017, at 15:41

शब्द / लालसिंह दिल / सत्यपाल सहगल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:41, 12 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लालसिंह दिल |अनुवादक=सत्यपाल सहग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शब्द तो कहे जा चुके हैं
हमसे भी बहुत पहले
हमसे भी बहुत पीछे

हमारी हर ज़ुबान
बेशक
हो सके तो काट लेना

पर
शब्द तो कहे जा चुके हैं।