भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कभी ख़्वाब में आपसे बात की / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:44, 13 मार्च 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=एहस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कभी ख़्वाब में आपसे बात की
नजर ने नजर से मुलाकात की

लगायें किसी पर न बन्दिश कोई
नहीं होती हद कोई जज़्बात की
 
जरूरत पे कोई अगर साथ दे
खबर दो उसे अपने हालात की

सँभाले धड़कता हुआ दिल अगर
उसे कद्र है तेरे नगमात की
 
तुम्हें सौंप दी अपनी तकदीर तो
करें फ़िक्र क्या जीत या मात की
 
उतर झील में चाँद है छिप रहा
न हो भूल ये चाँदनी रात की
 
विरह कल्पना से लगी काँपने
सुबह रात ने ओस बरसात की