Last modified on 19 सितम्बर 2018, at 11:47

झाँकते चाँद से तो शरारत करूँ / पूजा बंसल

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:47, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पूजा बंसल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झाँकते चाँद से तो शरारत करूँ
बंद कमरे को कैसे मगर छत करूँ

दर्द तो है मुहब्बत में बेहद मुझे
बस नदामत करूँ या शिकायत करूँ

ज़िन्दगी कर रही अब यहीं इल्तिजा
इससे ज़्यादा न मैं तेरी आदत करूँ

क्या सही क्या ग़लत क्या करूँ सोचकर
छोड़कर गफ़लतें बस मुहब्बत करूँ

यूँ तड़पने से होगा भी क्या फ़ायदा
दिल का काग़ज़ उठा कर उन्हें ख़त करूँ