Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 20:22

न काया व्यर्थ जानी है / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:22, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रहा अवशेष जीवन जो, न काया व्यर्थ जानी है।
अधूरी साधना है जो, हमें आगे बढ़ानी है।

करें हम कर्म ऐसा कुछ, जिसे देखें सयाना जग,
लगन मीरा नहीं जिसमें, कहाँ वह प्रीत मानी है।

जगायें दिव्य भावों को, न माया बाँधती मन को,
अलौकिक ज्ञान की महिमा, सदा होती रुहानी है।

प्रणय से हो अछूता मन, असंभव सृष्टि की रचना,
विधाता ने दिया अवसर, हमें रस्में निभानी है।

कहीं बदलाव हो कैसे, बढ़ा षड्यंत्र, अनहोनी,
नहीं कारण निवारण अब, बढ़े कैसे कहानी है।

लहर-सी दौड़ती मन में कहीं खुशियाँ न रूठे अब,
सुरक्षित हो हमारे घर नगर हर राजधानी है।

लगा कलिकाल हम पर जो, भ्रमित है आज जन जीवन,
तुम्ही अब राह दो भगवन, हमें गरिमा बचानी है।