Last modified on 25 दिसम्बर 2019, at 22:21

माँ शारदे वंदना / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:21, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

करती सदा, ये कामना,
मन में बसे, ये भावना।
करती रहूँ, माँ याचना।
तेरी करूँ , मैं साधना।

करबद्ध माँ, है प्रार्थना,
जन-मन बसे,सद् भावना।
दुख का नहीं, हो सामना,
माँ हाथ को, तुम थामना।

पूजा करूँ ,कर अर्चना,
मन भक्ति ले,उर भावना।
कर दूर दुख, दुख हारिणी,
आ बस ह्रदय,जग तारिणी।

माँ तू जगत, वर दायिनी,
माँ वत्सला,मृदु भाषिणी।
तू धर्म का, व्रत पालिनी,
तू ही सकल,तम हारिणी।

माँ शारदे ,सुर साधिका,
मम् उर बसो,लय धारिका।
कर दूर तम, माँ सारथी,
हर पल करूँ,माँ आरती।