Last modified on 25 दिसम्बर 2019, at 22:48

वह नाम भजो / रंजना सिंह ‘अंगवाणी बीहट’

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:48, 25 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना सिंह 'अंगवाणी बीहट' |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उर को प्रिय हो वह नाम भजो,
घनश्याम मनोहर नाम भजो।
भज मोहन माखन लाल सभी,
जगदीश भजो,जगपाल भजो।

भज केशव दीनदयाल भजो,
भज नाग नथावन देव भजो।
जय नंद अनादि सनातन की,
जय गोकुल नाथ सुरेश भजो।

रविलोचन गाय चरावन भजो,
जय श्याम सुहावन लाल भजो।
भज तारण ताप निवारण को,
जगपाल कृष्ण महिपाल भजो।