Last modified on 3 अगस्त 2020, at 22:16

अंको का गीत / सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:16, 3 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त' |अनु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक है, एक है
दुनिया सारी एक है।

दो हैं, दो हैं
हमारी आंखें दो हैं।

तीन हैं, तीन हैं
झंडे के रंग तीन हैं।

चार हैं, चार हैं
कार के पहिए चार हैं।

पांच हैं, पांच हैं
हाथ की उंगलियाँ पाँच हैं।

छह हैं, छह हैं
ऋतुएँ सारी छह हैं।

सात है, सात हैं
सप्ताह के दिन सात हैं।

आठ हैं, आठ हैं
दिशाएँ सारी आठ हैं।

नौ हैं, नौ हैं
रत्न सारे नौ हैं।

दस हैं, दस हैं
रावण के सिर दस हैं।