Last modified on 21 अगस्त 2020, at 22:57

पापाजी का भूगोल / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:57, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पहले थे मिर्ची के जैसे,
हुए टमाटर से अब गोल।
पता नहीं कब पापाजी का,
बदल गया पूरा भूगोल।

पर इतिहास नहीं बदला है,
दुनियाँ बदली हो कितनी।
वही सादगी बातों में है,
अब भी वचन वही अनमोल।

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई,
उनके लिए बराबर सब,
चुपके-चुपके मदद सभी की,
नहीं पीटते झूठे ढोल।