Last modified on 9 जनवरी 2021, at 23:32

ये कैसी चली है हवा / सदानंद सुमन

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:32, 9 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सदानंद सुमन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिख रहा जो दृश्य सामने
नहीं है वह ठीक वैसा ही
जैसा कि पड़ रहा दिखाई

प्रायोजित है यह दृश्य
सजाया गया है आकर्षक अंदाज में ऐसा कि
लगता सबको मोहक-मनभावन

जमा हो रही भीड़
बेतहाशा दौड़ रहे
उधर ही लोग-

इस चकाचौंध के पीछे
छिप रही वे तमाम चीजें
जिनसे रिश्ता था हमारा
बहुत गहरा

ये कैसी चली है हवा इन दिनों कि
जिनकी जड़े नहीं, पनप रहे
और
जिनकी धँसी थी बहुत गहरी,
उखड़ रहे!