भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मन की रास / रामकृपाल गुप्ता

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:06, 3 अप्रैल 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकृपाल गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दौड़ चलो
राह बना लो।
चलना ही जब
रूक-रूककर फिर
इन्तजार किसका क्या कराना
मन की रास सँभालो
दौड़ चलो।
राह न हो ता राह बना लो।
माँ के आँसू रोक न पाये
दुल्हन चली पिया के घर
बरस थकीं अँखियाँ बाबुल की
मगर नहीं पिघला पत्थर
चढ़ी पालकी पहिन चुनरिया
सिसके बिरना का अन्तर
मत रोको सखियाँ बचपन की
बुला रही है नयी डगर।
चली अकेली पिया नगरिया
सँभलों रे सँभालो
दौड़ चलो।
राह न हो ता राह बना लो।