Last modified on 21 जून 2021, at 18:47

आगे कूप और पीछे खाई / संजय सिंह 'मस्त'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 21 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय सिंह 'मस्त' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आगे कूप और पीछे खाई.
उसके पीछे पड़ा कसाई.

आग उगलता सूरज ऊपर,
नीचे तपती सड़क निहाई.

पेट मेंं बच्चा, पीठ पर बच्चा।
जच्चा बच्चा पर बन आई.

आँत मेंं ऐंठन, पीठ पर लाठी,
ख़ाली जेब और छुटी कमाई.

आँख मेंं आँसू, ख़ून हलक़ मेंं,
आये अब करने पहुनाई.

गुज़र गई बुधिया रस्ते में,
सस्ते मेंं हो गई विदाई.

शेख़ी बाज़ो अब तो चेतो,
कबतक ढोंग रचोगे भाई.

धनवानों तुम पर लानत है,
तुम क्या जानो पीर पराई.

कहते कुछ हो, करते कुछ हो,
जमी जीभ पर है क्या काई?