Last modified on 14 अगस्त 2021, at 14:26

मृत्यु एक सन्देश है / अर्चना लार्क

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:26, 14 अगस्त 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्चना लार्क |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये दुनिया नहीं रहेगी फिर भी
बचे रहेंगे पुष्प
प्रेमी के कानों में गूँजने की अभिलाषा लिए
बच्चे की किलकारी की आस लिए
वर्षा की ओट में आँख-मिचौली करते ओस के लिए

रिश्ते फरिश्ते सब छूट जाते हैं
लेकिन दूर देश से एक चिड़िया फड़फड़ाती है फुर्र
पृथ्वी सांस भरती है
एक आशा बची रहती है

मृत्यु अन्त नहीं
सुगन्धित फूल है
जो चारों ओर बिखरता
जीवन की चिट्ठी लिए भ्रमणशील है
मृत्यु एक सन्देश है !