Last modified on 23 जून 2022, at 00:53

पुन्य पंथ पर / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:53, 23 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पुण्य पंथ कर मिटा विघन।
बाधा होती, नहीं लगन।

ओज भाव ले बढ़े जिधर,
शंख नाद की गूँज गगन।

राम-राम मय जीव सब,
संत भाव हो सदा मगन।

अंतस कटु क्यों, उथल पुथल,
शुद्ध रहे मन, शांत सुमन।

धर्म निकाय भरें न गरल,
देश प्रेम हो जीवन धन।