Last modified on 25 जून 2022, at 00:01

रूठते देखा, / प्रेमलता त्रिपाठी

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:01, 25 जून 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कली कशमीर तुमको रूठते देखा,
तुम्हें ले हाथ पत्थर दौड़ते देखा।

जहाँ महके खिले बागान फूलों से,
मुखौटा आज घाती धारते देखा।

सजी जो वादियाँ सुंदर नदी झेलम,
वहीं गोले दना दन दागते देखा।

कहा है स्वर्ग भारत का जिसे हमने,
धरा के स्वर्ग को अब मेटते देखा।

नयन थी प्रीति करुणा के लिए आँसू,
सदा परमार्थ जिनको जूझते देखा।

पुनः लौटा नहीं सकते विदा करके,
नमन उनको तिरंगा ओढ़ते देखा।