Last modified on 20 फ़रवरी 2009, at 00:21

देवताओं और पशुओं के बीच / तुलसी रमण

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:21, 20 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=पृथ्वी की आँच / तुलसी रमण }} <Poem> ज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जब पहिए पर चलती
बस का नाम सुना था
तब वे जवान थीं

सामने का ढाँक काट
जब सड़क बनने लगी
अब तक बुढापे ने घेर लिया

कितनी ही बूढियाँ
               पीढ़ियाँ चल बसीं
बस के इंतज़ार में
घर के किसी कोने
खिंद में दुबकी देखती रहीं दिल्ली
घूमती रहीं आँगन में शिमला

अपने देवताओं औ पशुओं के बीच
नापती रहीं गोल पृथ्वी
देवता के कोप और
पशु की मृत्यु पर
समान रूप से रोती रहीं
दिसंबर 1990