Last modified on 3 जून 2009, at 17:48

बरुनी बघँबर मैँ गूदरी पलक दोऊ / देव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:48, 3 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देव }} <poem> बरुनी बघँबर मैँ गूदरी पलक दोऊ , कोए राते...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


बरुनी बघँबर मैँ गूदरी पलक दोऊ ,
कोए राते बसन भगोहेँ भेष रखियाँ ।

बूड़ी जल ही मैँ दिन जामिनि हूँ जागैँ भौंहैँ ।
धूम सिर छायो बिरहानल बिलखियाँ ।

अँसुआँ फटिक माल लाल डोरे सेल्ही पैन्हि ,
भई हैँ अकेली तजि चेली सँग सखियाँ ।

दीजिये दरस देव कीजिये सँजोगिनि ये ,
जोगिनि ह्वै बैठी हैँ बियोगिनि की अँखियाँ


देव का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।