Last modified on 6 अगस्त 2009, at 19:12

साँई तेरे कारन नैना भये बिरागी / दूलनदास

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:12, 6 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दूलनदास }} Category:पद <poeM>साँई तेरे कारन नैना भये बिर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

साँई तेरे कारन नैना भये बिरागी।
तेरा सत दरसन चहौं, और न माँगी॥

निसु बासर तेरे नाम की, अंतर धुनि जागी।
फेरत हौं माला मनौं, ऍंसुवनि झरि लागी॥

पलक तजी इस उक्ति तें, मन माया त्यागी।
दृष्टि सदा सत सनमुखी, दरसन अनुरागी॥

मदमाते राते मनौं, दाधै बिरहागी।
मिलु प्रभु 'दूलनदास के, करु परम सुभागी॥