Last modified on 18 सितम्बर 2009, at 15:49

काशी की गलियाँ / सुधांशु उपाध्याय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:49, 18 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधांशु उपाध्याय }} <poem> ये बसरे के मोती छिटके या ज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये बसरे के मोती छिटके
या जूही की कलियाँ हैं।
कसे हुए दाने हैं भीतर
हरी मटर की फलियाँ हैं।।

अटक-अटक कर किसी मोड़ से
लौट वहीं पर आते हैं,
तिरछे-बाँके मोड़ हमें ये
बार-बार भटकाते हैं
ये आँखों के पतले डोरे
या काशी की गलियाँ हैं।।

रंग बज रहे खुली हवा में
सरसों हिलती है
कहीं-कहीं पर धूप से ज़्यादा
छाया खिलती है
जुड़ी हथेली और बीच में
उड़ती हुई तितलियाँ हैं।।

मौसम की रंगीन इबारत
इन्हें ठीक से पढ़ना है
इंद्रधनुष कुछ नए रंग के
आसमान में गढ़ना है
कसी गाँठ को खोल रहीं फिर
परिचित वही उँगलियाँ हैं।।