भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भैंस सुनती बांसुरी / शशिकान्त गीते" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशिकान्त गीते |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:55, 31 अगस्त 2020 के समय का अवतरण

बुर्ज ऊपर,
बहुत ऊपर
और चढ़ना भी ज़रूरी

सीढ़ियाँ मलबा,
बगल घाटी पड़ी
रस्सियाँ टूटी हुई
मुश्किल बड़ी
लौह से संकल्प पल-पल
हो रही बट्टी कपूरी

कौन खोजे हल,
छिड़ीं हैं गर्म बहसें
भैंस सुनती
बांसुरी
रोएँ हंसें
कुछ अपाहिज जन्म से
कर रहे बातें खजूरी