Last modified on 1 जनवरी 2017, at 14:20

कविता सूई नहीं / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 1 जनवरी 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कविता सूई नहीं
जो पूरे मकान में
लालटेन लेकर ढूँढें

यह मिट्टी
अलग - अलग रंग में
लोगों को जोड़ती है

आग में तपे
तो ईंट
पानी में गले
तो गारा

और काटने पर उतरे
तो आरा