Last modified on 18 अगस्त 2025, at 22:44

भटका-सा मन / चन्द्र त्रिखा

भटका-सा मन
आवारापन

गाओ जीवन
छोड़ो क्रंदन

साथ चलो तो
मन वृंदावन

तेरा मिलना
ताक धिना धिन

आओगे तो
बरसेंगे घन

जाओगे तो
रोएगा मन

जीवन-संध्या
एकाकीपन

इसे दुलारो
सहमा बचपन