Last modified on 24 अगस्त 2013, at 20:41

पूर्णिमा को अमावस जी गया / धीरेन्द्र अस्थाना

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:41, 24 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरेन्द्र अस्थाना }} {{KKCatKavita}} <poem> आह! य...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आह! ये कैसा
हृदयाघात;
चुभ रही न जाने
कौन सी ये रात,
मौन है काल
कर रहा प्रत्याघात!
आज मृगांक भी
पूर्णिमा को
अमावस जी गया

तिमिर आज
पूनम को पी गया!!

ऊषा पूर्व
द्युति आछिन्न
नक्षत्र सी,
हो रही
निमीलित यह
किरण भी
आशा की!
सोंच कर परिणाम,
समय पूर्व आज;
छिप कहीं आज
दिनकर भी गया!
तिमिर आज
पूनम को पी गया!!

आएगा वह
प्रद्योतन
हरेगा त्रान;
करेगा शशांक को
निष्कलंक
वह अत्न!
जाने कहाँ आज
वह प्राची का वीर भी गया!

तिमिर आज
पूनम को पी गया!!