Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 21:22

बड़ा ही बावरा है / कुमार रवींद्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:22, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बड़ा ही बावरा है
हलाहल पी रहा यह देवता है
 
नदी के घाट पर
हमको मिला कल
लिये था वह
किसी देवांगना का जला आँचल
 
उसी के गाँव का
अब पूछता फिरता पता है
 
कहीं सागर
बिलोया जा रहा है
उसी से यह हलाहल
दिशि-दिशाओं में बहा है
 
सुनो, यह
महाढोंगी देवताओं की खता है
 
इधर है घाटियों में
लगा मेला
हुआ वह राख पर्वत
जहाँ वह रहता अकेला
 
भगीरथ को
सडक की भीड़ में यह खोजता है