Last modified on 11 जून 2010, at 04:05

सौ वजूहात याद आने के / विजय वाते

वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:05, 11 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= गज़ल / विजय वाते }} <poem> छोडिये जि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छोडिये जिक्र उस जमाने के,
वो फ़साने हैं दिल दुखाने के |

एक कोशिश है भूल जाने की,
सौ वजूहात याद आने के|

ऐसे जाना भी क्या यार जाना,
तोड़कर पुल गरीब खाने के|

रामजी मुझको और दुःख दे दो
काम आयेंगे गम भुलाने के |