Last modified on 18 जुलाई 2010, at 18:34

सब के सब बीमार /रमेश कौशिक

Kaushik mukesh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:34, 18 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश कौशिक |संग्रह=कहाँ हैं वे शब्द / रमेश कौशिक }…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सब-के सब बीमार
मरीज़ तो मरीज़
डाक्टर भी
इसलिए मदद कर नहीं सकते
एक-दूसरे की
लाचार |

सब-के-सब बीमार
कोई आँख से
कोई कान से
कोई तन से
कोई मन से|

दुनिया एक बहुत बड़ा अस्पताल
किन्तु कोई नहीं तीमारदार
सब-के-सब बीमार |